जंंघई। नागरिक पीजी कॉलेज जंघई में विभागाध्यक्ष प्राचीन इतिहास डॉ अरविंद कुमार राय के निर्देशन में शोधार्थी प्रवीण कुमार तिवारी ने प्राचीन इतिहास विषय में अपना शोध कार्य पूर्ण किया किया है।शोध कार्य पूर्ण होने पर प्राचार्य प्रो0 राजीव मालवीय एवं अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ सुरेंद्र कुमार यादव द्वारा प्रवीण तिवारी को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं बधाई दिया है। इस शोध के अंतर्गत प्राचीन इतिहास के अतीत का अध्ययन किया जाता है। संसार में घटित सभी घटनाओं का वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सभी पहलुओं पर रिसर्च की जाती है। व्याख्यात्मक शोध में शोधार्थी उपलब्ध ज्ञान और ज्ञान सामग्री के आधार पर उसकी व्याख्या करके मौलिक तथ्यों की खोज करता है। प्राचीन इतिहास अनुसंधान में साक्ष्य की जांच और व्याख्या के माध्यम से अतीत की समझ विकसित करना शामिल है। साक्ष्य ग्रंथों, ऐतिहासिक स्थलों के भौतिक अवशेष, रिकॉर्ड किए गए डेटा, चित्र, मानचित्र, कलाकृतियों आदि के रूप में मौजूद हो सकते हैं।