जंघई। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चनेथू शरीफाबाद में श्रीकांत दुबे के आवास पर गणेश चतुर्थी के दिन मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चारण से आचार्य पंडित धरणीधर शुक्ल द्वारा विधिवत विधि विधान से पूजन अर्चन करवा कर गणपति गजानन महाराज की स्थापना की गई जिसमें सुबह शाम आरती कीर्तन प्रसाद का कार्यक्रम चल रहा है। भक्तगण सुबह शाम आरती पूजन करने पहुंच रहे हैं पूरा क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर है।विघ्नहर्ता को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर 'गणपति बप्पा मोरया' का उद्घोष करते हुए भक्तगण भगवान विनायक गणपति महाराज की प्रतिमा लेकर पूजा पंडाल पहुँचे वहां मंच पर उनकी स्थापना वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विद्वत्ता के साथ आचार्य द्वारा कराया गया।भक्तों ने पुष्पांजली, प्रसाद अर्पित करते हुए आरती की एवं अपनी मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मांगा उसके बाद भजन कीर्तन करते हुए प्रसाद वितरण किया गया।जिसमें गांव की महिलाएँ, बच्चे, पुरुष आदि लोगों ने पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर जितेंद्र दुबे पिंटू, अजय दुबे, रामकुमार दुबे, आशीष दुबे, सोनू दुबे, प्रदीप दुबे नारायण, दिलीप दुबे मोनू, अनुज दुबे बिग्गू, शिवम दुबे, रवि दुबे, वैभव दुबे, शिवांश दुबे, दर्श दुबे आदि लोग मौजूद रहे।