जंघई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली में शहीदों की याद में बनवाए जा रहे अमृत वाटिका के लिए हर घर से देश की मिट्टी व अक्षत संकलन का कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश गंगापार प्रयागराज जनपद के जंघई मंडल से अमृत कलश मंडल प्रभारी मनोज सिंह आचार्य व मंडल अध्यक्ष संदीप तोगड़िया के नेतृत्व में विकास खंड मुख्यालय प्रतापपुर में खंड विकास अधिकारी मनोज सिंह को हर्षोल्लास के साथ सौंपा गया। इस अवसर पर पूर्व मंडल महामंत्री प्रदीप शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, आशीष सरोज, रिंकू मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अतर सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।