
जंंघई।भारतीय जनता पार्टी की नव नियुक्त गंगापार जिलाध्यक्ष कविता पटेल का स्वागत जंंघई मंडल के अनुवां गांव में रविवार को भाजपा नेता विनोद पांडेय के आवास पर किया गया। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया।अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित एक लोकतांत्रिक पार्टी है कोई परिवारवादी पार्टी नहीं है। यह भाजपा में ही सम्भव है कि बूथ स्तर से काम करने वाला कार्यकर्ता अपनी मेहनत, संघर्ष, निष्ठा से भाजपा का जिलाध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है, जिसका उदाहरण है कि सामान्य से कार्यकर्ता के रूप में पार्टी का काम शुरू करने वाली आज मैं पार्टी की जिलाध्यक्ष हूं, भाजपा ही एक ऐसा दल है जो अपने कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देती है पार्टी एवं सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना एवं आम जनमानस की समस्यायों का निदान करना मेरा प्रथम कर्तव्य है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतापपुर शैलेश यादव, अपना दल की नेता पूनम सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।