जंघई।श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान उत्सव में वृंदावन धाम से पधारी कथा व्यास सुश्री प्रज्ञा देवी के द्वारा कथा के चौथे दिन शनिवार को वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का वर्णन किया गया।श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए कथा वाचिका ने बताया कि कंस के कारागार में वासुदेव- देवकी के भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।

उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया। कृष्ण जन्म की खुशी में कथा स्थल को विशेष रूप से सजाकर माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया गया तथा भक्तों ने नाच कूदकर नंदोत्सव मनाया। भजन गायिका प्रियंका दुबे, संगीतकार पवन प्रीत, विकास, योगेश द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत करके उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर कुल गुरु दिलीप महाराज, मुख्य आचार्य पंडित सुरेश दुबे, मुख्य यजमान श्रीकांत तिवारी एवं धनराजी देवी, शिवदेवी, शीतला प्रसाद तिवारी, गुलाब देवी, लालमणि तिवारी, हीरामणि तिवारी, सुरेश तिवारी, दिनेश तिवारी, सुमित तिवारी, शैलेश तिवारी, सुभाष तिवारी, सुनील तिवारी, अनिल तिवारी, दीपक, अमित, दिलीप, विनीत, विमल, अनुज, विकास, वेंकटेश, कृष्णा, आरुष, हर्ष, ध्रुव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।