_1.jpg)
प्रतापपुर।श्री रामचरितमानस सम्मेलन अन्नपूर्णा स्मारक समाज कल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान में 34 वां श्रीराम कथा शनिवार को कटेहरी में संपन्न हुई। समापन दिवस की पावन बेला में प्रथम वक्ता मंगलदास जी महाराज ने कहा कि बड़भागी हनुमान के समान श्रीराम जी के चरणों का कोई अनुरागी पुत्र नहीं हुआ। दूसरे क्रम में संगीतमय श्री राम कथा की महिला वक्ता सुमन यादव रामायणी ने जटायु प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि महाराज दशरथ का अंतिम संस्कार करने का अवसर राम जी को नहीं प्राप्त हुआ किंतु पक्षी राज्य जटायु का अंतिम संस्कार राम जी ने अपने हाथों से किया। अंतिम वक्ता जगतगुरु लक्ष्मणाचार्य जी ने राम राज्य की व्याख्या करते हुए कहा कि केवल रामचरितमानस ही राम राज्य को साकार कर सकता है।वर्तमान घोर कलयुग में राम का आदर्श ही सभी का कल्याण कर सकता है। संसार के सभी जीवों के साथ मनुष्य भी सुखी में जीवन को प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर शंभू नाथ तिवारी, संजय बनकटा, प्रभुनाथ केसरवानी, मनोज पाठक, रविंद्र नाथ तिवारी, लक्ष्मीकांत दुबे, बजरंग बहादुर, चंद्रजीत यादव, पृथ्वी पाल यादव आदि लोगों ने आरती पूजन में भाग लिया गया। प्रियांशु पांडेय अध्यक्ष व्यवस्था समिति ने सभी उपस्थित भक्त गणों का आभार व्यक्त किया मंच का संचालन रमामणि पांडेय द्वारा किया गया।