जंघई। भाजपा जंघई मंडल द्वारा आयोजित 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम श्रीराम जानकी मंदिर जंघई में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सामूहिक योग क्रिया में सहभागिता करके विभिन्न प्रकार के योगासनों को किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतापपुर शैलेश यादव ने कहा कि  यह अत्यंत गर्व का विषय है कि योग, जो हमारे ऋषियों की अनमोल देन है, आज पूरे विश्व में स्वस्थ्य और संतुलित जीवनशैली का प्रतीक बन चुका है और योग शरीर, मन और बुद्धि को स्वस्थ्य रखने की भारतीय जीवन पद्धति है। इसका नियमित अभ्यास  मनुष्य को ऊर्जा संपन्न बनाता है, और उनमें सकारात्मक चेतना का विकास भी करता है।

उन्होंने स्वस्थय भारत, सशक्त भारत' के निर्माण के लिए नियमित रूप से योग करने व अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लेने की अपील किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष जंघई संदीप गुप्ता तोगड़िया ने आये  हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक राजेश प्रताप राजू भाईसाहब, शक्ति केंद्र संयोजक मनीष जायसवाल, महामंत्री प्रदीप शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष विक्की जायसवाल, सुभाष गुप्ता, लकी, संजय वैद्य, मोनू जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।