जंघई। प्रतापपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी इंजीनियर घनश्याम पांडेय द्वारा बृज कुंज उत्सव गृह जंघई में शनिवार को नव निर्वाचित भाजपा सांसद भदोही डॉ विनोद कुमार बिंद का स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम आयोजक इंजीनियर घनश्याम पांडेय एवं अन्य अतिथियों द्वारा सांसद भदोही का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर सांसद डॉ विनोद बिंद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे मतदान करके विजयी बनाया आप लोगों का मैं जीवन भर ऋणी रहूंगा। और भदोही लोकसभा क्षेत्र के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास हेतु मै पूरी उर्जा एवं तन्मयता से कार्य करुंगा, मैं आपके उम्मीदों पर शत प्रतिशत खरा उतरूंगा क्षेत्र की समस्याओं के विषय में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं समर्थकों एवं आम जनमानस से सहयोग राय मशविरा लेकर कार्य किया जाएगा। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के निराकरण एवं विकास हेतु मैं सदैव समर्पित रहूंगा।

कार्यक्रम का संचालन सतीश त्रिपाठी प्रधानाचार्य एवं मंडल अध्यक्ष जंघई संदीप गुप्ता तोगड़िया ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बृजकुमारी पांडेय, नागेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रमणि पांडेय, विनोद पांडेय, डॉ त्रिभुवन नाथ दुबे, शिवधारी दुबे, राममिलन दुबे, जवाहरलाल गौड़, मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर कमला शंकर पांडेय, मंडल प्रभारी मनोज सिंह आचार्य, 


एडवोकेट कुशलेष दुबे मंडल उपाध्यक्ष, आशुतोष पांडेय मंडल महामंत्री, राजू यादव नहटी, डिंपी पांडेय, सीताराम तिवारी प्रधान, आशाराम पांडेय, प्रभात पांडेय, विद्यामनि तिवारी, रमेश पांडेय प्रधान, बच्चन मिश्रा प्रधान, पिंटू मिश्रा प्रधान, आशुतोष त्रिपाठी, देवेंद्र नाथ दुबे, कमलेश दुबे, रामचंद्र मिश्र, मदनलाल जायसवाल, बब्बे सिंह, जिम्मी जायसवाल, प्रमोद मिश्रा, संतोष पांडेय, सतीश दुबे, 

मनोज दुबे मंडल उपाध्यक्ष, प्रदीप शर्मा मंडल महामंत्री, विशाल राजपूत, कल्लू जायसवाल, बबलू जायसवाल, विवेक जायसवाल, आशीष सरोज, धर्मेंद्र पांडेय, राहुल मिश्रा, रंजीत पांडेय, नीरज पांडेय, किशन पाठक, लल्लन दुबे, विकास यादव बीडीसी, रवि दुबे, विक्की जायसवाल, योगेश मिश्रा, आयुष जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।