जंघई।समर बहादुर सिंह इंटर कॉलेज गरियांव के संस्थापक श्रद्धेय स्वर्गीय समर बहादुर सिंह की दसवीं पुण्य तिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बड़े पुत्र योगेश सिंह ने कहा कि पिताजी का जीवन नि: स्वार्थ सेवा में व्यतीत हुआ उन्होंने जीवन के 25 वर्ष फलाहार पर व्यतीत किए तथा हमेशा गरीब और दुखियों की मदद करते हुए धर्म कार्य में संलग्न रहे।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बादशाहपुर सत्येंद्र सिंह फंटू, भूमि विकास बैंक की अध्यक्ष पुष्पा शुक्ला, हाईकोर्ट स्टैंडिंग काउंसिल अजय सिंह, हरिशंकर तिवारी, राकेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष भाजपा सुरेंद्र विक्रम सिंह सनी, चंद्रमणि तिवारी, भाजपा नेता विपुल सिंह, राजन सिंह, वीरेंद्र सिंह सम्राट, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, चंद्रेश गुप्ता, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नीलम गुप्ता सहित क्षेत्र के तमाम संभ्रांत जन उपस्थित रहे एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया‌।

इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के संचालक एवं भाजपा महामंत्री रमेश प्रताप सिंह प्रधान ने सभी उपस्थित सम्मानित जनों का आभार प्रकट किया।