हंडिया। शिवसेना शिंदे गुट प्रयागराज में तेजी से अपना विस्तार कर रहा है पार्टी ने इसी को ध्यान रखते हुए संगठन का विस्तार किया है। मुख्यमंत्री महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन व शिव सेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल के निर्देश पर उत्तर प्रदेश प्रमुख अभय द्विवेदी के नेतृत्व में प्रदेश संगठन मंत्री अरविंद तिवारी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश प्रमुख अभय द्विवेदी ने   हंडिया निवासी विनोद पांडेय को  कार्यकारिणी में जिला संयोजक बनाते हुए विनोद पांडेय को जिला संयोजक प्रयागराज का मनोनीत पत्र प्रदेश कार्यालय अयोध्या में दिया। शिवसेना के स्थापना दिवस के 58 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शिवसेना शिंदे गुट  के जिला संयोजक प्रयागराज विनोद पांडेय ने कहा कि हिंदू हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे के सिद्धान्तों को मानने वाली शिवसेना संपूर्ण जिले में हजारों शिव सैनिकों की सक्रिय टीम का निर्माण करेगी। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पार्टी संस्थापक बाला साहब ठाकरे के विचारों को समर्पित सरकार चल रही है। बाला साहेब ठाकरे के हिन्दू राष्ट्र के संकल्प को साकार करने के संकल्प को पूर्ण करना है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद अब काशी और मथुरा की लड़ाई के विजय संकल्प को पूरा करना है। मुख्यमंत्री महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संगठन एवं पार्टी की पुनर्स्थापना कर जन जन तक शिव सेना की हिन्दूत्ववादी विचार धारा से जोड़कर हिन्दू राष्ट्र की स्थापना और विश्वगुरु बनाना है।