लखनऊ/प्रयागराज। प्रतापपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता विमलधर दुबे ने प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी तथा प्रतापपुर विधानसभा की तमाम समस्याओं को अवगत कराते हुए निराकरण हेतु प्रार्थना पत्र भी सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष ने जन समस्याओं के निवारण हेतु आश्वासन दिया है।