एसडीएम हंडिया सहित हजारों श्रद्धालुओं ने कुंदौरा धाम में किया जलाभिषेक


धनूपुर।शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव को जल की धारा काफी पसंद है। इसी कारण सावन मास में जलाभिषेक करने का अपना एक अलग महत्व है। वहीं सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने से वह जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं।सावन मास में भगवान शिव की विधिवत पूजा करने का विधान है। भक्त गण शिवजी की कृपा पाने के लिए विभिन्न तरीके से पूजा करके प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। वहीं सावन शिवरात्रि का दिन काफी खास होता है। क्योंकि इस दिन से कांवर यात्रा समाप्त हो जाती है और कांवरिये लाए हुए गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करते हैं। प्राचीन शिव मंदिर कुंदौरा महादेव मंदिर प्रांगण में शिवरात्रि के अवसर पर एसडीएम हंडिया रमेश मौर्य सहित हजारों श्रद्धालुओं एवं कांवरियों द्वारा दसासुमेर घाट प्रयागराज से लाए गए गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया।इस अवसर सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रभारी निरीक्षक सरायममरेज तरुणेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर महिला, पुरुष पुलिस एवं होमगार्ड के जवान तैनात रहे। शिव भक्तों ने पूरे मनोयोग से जलाभिषेक किया।इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष जवाहरलाल गौड़, प्रबंधक विजय बहादुर यादव, प्रधान कुंदौरा हरिप्रसाद मिश्रा, बालकृष्ण तिवारी पूर्व प्रधान, अशोक तिवारी पूर्व प्रधान, शोध प्रमुख सुमित तिवारी, शिवकुमार तेजस्वी, अशोक तिवारी, जितेंद्र पांडेय, शिवा पांडेय, पंकज पांडेय, शोभनाथ विश्वकर्मा, हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, डॉ वीके यादव, प्रेमसागर गुप्ता, शुभम तिवारी, आशाराम गौड़, रमन गौड़, धीरज शुक्ला, गगन शुक्ला, डिंपल शुक्ला, आलोक सिंह, गौरव, राजपूत, परमिल दुबे, अनुज दुबे, शिवम दुबे सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे।