शिव इंटर कॉलेज कटहरा के छात्र ने फ्रांस में लहराया देश का परचम...


धनूपुर।फ्रांस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में भारत की ओर से शिव इंटर कॉलेज कटहरा के पुरा छात्र वेद प्रकाश ने गोल्ड मेडल हासिल कर प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया। नवीं अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में वेद प्रकाश ने भारत की ओर से एथलेटिक्स टीम में प्रतिभाग किया था इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के बाद 2024 में आयोजित होने वाली यूथ ओलंपिक प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। वेद प्रकाश के अपने विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य डॉ सुयोग पांडेय, शिक्षक बृजेश शंखधर, संतोष राय, महेश, चंद्रभान, सत्यनारायण सरोज, शरद यादव, धर्मेंद्र मिश्रा, शिवभान, सुधीर, विवेक, रायसाहब सहित प्रार्थना सभा पर सभी बच्चों ने तालियों की गड़गड़ाहट और माला फूल के द्वारा जोरदार स्वागत किया। प्रधानाचार्य डॉक्टर सुयोग पांडेय ने सफलता अर्जित करने पर बधाई देते हुए क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए वेद प्रकाश को एक मिसाल के रूप में प्रस्तुत किया।