जंघई।राचनपुर, बघेड़ी गांव निवासी आचार्य दिनेश महराज को विश्व हिंदू परिषद प्रखंड प्रतापपुर जिला गंगापार का धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख बनाया गया है। इसके पूर्व विहिप प्रखंड प्रतापपुर का धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम राचनपुर बघेड़ी गांव में आचार्य दिनेश मिश्र महराज के निवास पर संपन्न हुआ।कार्यक्रम में काशी प्रांत सह मंत्री महेंद्र भाईसाहब ने कहा कि विहिप द्वारा देश भर में चल रहे सेवा कार्यों, सामाजिक समरसता, धर्म प्रसार कार्य, वेद विद्यालय, गौ रक्षा, एकल विद्यालय आदि के माध्यम से संगठन समग्र राष्ट्र में जागरण कर हिंदू धर्म संस्कृति की रक्षा, बाल संस्कार केंद्र के लिए कार्यरत है। इस अवसर पर आचार्य दिनेश मिश्र महराज सहित कई लोगों ने अपनी धर्म रक्षा निधि समर्पित किया। प्रखंड अध्यक्ष अशोक दुबे, राकेश दुबे दादे गुरु  ने अंगवत्र भेंट कर सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड मंत्री किशन  ने किया।कार्यक्रम में प्रयाग विभाग सांस्कृतिक प्रमुख सत्येन्द्र मणि, विभाग धर्म प्रचार प्रमुख राकेश पाठक , जिला मंत्री विनेक, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष, पूर्व जिला धर्म प्रचार प्रमुख पंकज, जिला बलोपासना प्रमुख देवेंद्र, जिला संस्कार प्रमुख शांतनु , जंघई नगर अध्यक्ष विक्की जायसवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता कुंवर बृजेंद्र, बजरंग दल संयोजक बृजेश, विनय पांडेय वीएचपी, मुकेश, दिलीप, विनोद, अनुज आदि लोग उपस्थित रहे।