जंघई। मोहर्रम का चांद दिखने के बाद ताजिया बनाकर दसवें दिन बुधवार को जामा मस्जिद जंघई से करबला के लिए हजरत हसन हुसैन की याद मे अकीकदमंदो द्वारा जामा मस्जिद से विभिन्न ताजिया को जंघई बाजार की विभिन्न भागों से होते हुए शानों शौकत के साथ भारी संख्या मे महिलाओं, बच्चों, पुरुषों के साथ करबला पहुँचाया गया। इस्लाम धर्म की मान्यता के मुताबिक, हजरत इमाम हुसैन अपने 72 साथियों के साथ मोहर्रम माह के 10 वें दिन कर्बला के मैदान में शहीद हो गए थे। उनकी शहादत और कुर्बानी के तौर पर इस दिन को याद किया जाता है कहा जाता है।जंघई मोहर्रम जुलूस में कानून व्यवस्था हेतु चौकी इंचार्ज जंघई संजय कुमार मौर्य, सौरभ यादव उप निरीक्षक, कांस्टेबल समीर सिंह, कांस्टेबल आकाश वर्मा एवं होमगार्ड के जवान मौजूद रहे। ताजिया जुलूस में इश्तियाक खान, ताहिर, सलीम मंसूरी, रियाज अहमद, फिरोज अंसारी, हाजी मुन्ना अंसारी, इलियास सिद्दीकी, पप्पू राइन, जलालुद्दीन, खालिक, सादिक बाबा, डॉ इरशाद अंसारी, नन्हे बप्पा, अरशद अली, शौकत अंसारी, इकबाल अहमद, इलियास अहमद, मोहम्मद गफ्फार, चांद शेख, एजाज शेख, राजू शेख, लियाकत अली, सिद्दिक अहमद, अलीम अहमद, मुन्ना पठान, तमसुद्दीन, एराजुद्दीन, शब्वीर अहमद, शेरु अहमद, अकिल, इश्तियाक, शब्बीर आदि लोग मौजूद रहे।
18 Jul 2024 06:42 06am