प्रतापपुर। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयों ने हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस मनाया पदाधिकारियों ने अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर लोगों को भाजपा की उपलब्धियों की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर कमलाशंकर पांडेय ने  स्थापना दिवस कार्यक्रम उग्रसेनपुर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी भारतीय जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई बने। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी नेताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर भी प्रकाश डाला और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व पूर्व मंडल अध्यक्ष पंडित आशाराम तिवारी, रामचंद्र मिश्रा, शिवेश तिवारी, उपेंद्रनाथ तिवारी, मंडल प्रभारी मनोज पाठक, जंघई मंडल मंडल प्रभारी पूनम पटेल, आशुतोष त्रिपाठी पूर्व मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उदयवीर प्रजापति, मंडल मंत्री जयप्रकाश द्विवेदी, ज्ञानेंद्र पांडेय,  पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अक्षय लाल पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।