धनूपुर।साप्ताहिक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को हरीपुर मर्रो गांव में कथा वाचिका सुश्री प्रज्ञा देवी श्री धाम वृंदावन ने विभिन्न प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए जीवन में सत्संग व शास्त्रों में बताए आदर्शों का श्रवण करने का आह्वान करते हुए कहा कि सत्संग में वह शक्ति है, जो व्यक्ति के जीवन को बदल देती है। 

उन्होंने कहा कि व्यक्तियों को अपने जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, हिंसा आदि का त्यागकर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए।भागवत कथा कथा में कथा वाचिका ने सृष्टि विस्तार, कपिल देवहूति संवाद, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र आदि प्रसंगों पर प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान के नाम मात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार उतर जाता है। 

उन्होंने भगवत कीर्तन करने, ज्ञानी पुरुषों के साथ सत्संग कर ज्ञान प्राप्त करने व अपने जीवन को सार्थक करने का आह्वान किया।भजन गायिका प्रियंका दुबे, संगीतकार पवन प्रीत, विकास, योगेश द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत करके उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर कुल गुरु दिलीप महाराज, मुख्य आचार्य पंडित सुरेश दुबे, मुख्य यजमान श्रीकांत तिवारी एवं धनराजी देवी, शिवदेवी, शीतला प्रसाद तिवारी, गुलाब देवी, लालमणि तिवारी, हीरामणि तिवारी, सुरेश तिवारी, दिनेश तिवारी, शैलेश तिवारी, सुभाष तिवारी, सुनील तिवारी, अनिल तिवारी, दीपक, अमित, दिलीप, विनीत, विमल, अनुज, विकास, वेंकटेश, कृष्णा, आरुष, हर्ष, ध्रुव, सुमित सहित तमाम लोग मौजूद रहे।