जंघई। सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद प्रतापपुर के संरक्षक एवं भारत जागृति अभियान के संयोजक अशोकानंद महाराज की अध्यक्षता में विहिप नगर अध्यक्ष विक्की जायसवाल के प्रतिष्ठान पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अशोकानंद महाराज ने बताया कि विहिप के धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम के 18 आयामों पर चर्चा हुई, इस निधि का उपयोग अनाथालय, एकल विद्यालय, गोरक्षा, धर्म प्रचार प्रसार हेतु किया जाता है कहा कि हमारा सबसे पहला कर्तव्य अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत को बचाना है साथ ही साथ धर्म रक्षा करना भी है। विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रतापपुर अशोक दुबे ने बताया कि विश्व हिदू परिषद हर साल एक बार धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान का आयोजन करता है, जिसका उद्देश्य परिषद के आयोजन में सीधे तौर पर आम जनता की भागीदारी को सुनिश्चत करना है इसके तहत संगठन के साथ साथ समाज का भी योगदान लिया जाता है। इस अवसर पर आचार्य दिनेश मिश्र, राकेश दुबे दादे, गरुण पांडेय, किशन पाठक, धर्मेंद्र दुबे, रामनयन पांडेय, राजेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।