जंघई। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के गुणों का बखान करने वाली श्री रामचरित मानस का पाठ अनंत काल से होता चला आ रहा है। जीवन की मंगल कामना के लिए किया जाने वाला यह पाठ अत्यंत ही शुभ फलदायक है। 

जीवन की किसी भी शुभ शुरुआत के लिए लोग अखण्ड रामायण का पाठ करवाते हैं। चनेथू बजरंगपुरम हनुमान मंदिर प्रांगण में राजेंद्र शुक्ल मालिक, नागेंद्र शुक्ल, नागेश बबलू शुक्ला द्वारा अखण्ड रामायण पाठ एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आचार्य भानू मिश्र, सूर्यमणि शुक्ल, आचार्य धरणीधर शुक्ल, अरुण शुक्ल, संगम शुक्ल, कपिल देव शुक्ल, जयप्रकाश शुक्ला, अच्छेलाल शुक्ल, संतोष शुक्ला, बाबा शुक्ल, रामनयन शुक्ल, डिंपल शुक्ला, संदीप शुक्ल, दीपक शुक्ल, खुशियाल शुक्ल, धीरज शुक्ल, गोलू शुक्ल, अंजीश, शिवांश, पार्थ, अनमोल, देवांश सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे।