जंघई। जंघई मंडल की नव नियुक्त प्रभारी डाक्टर पूनम पटेल का स्वागत बुधवार को मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल के जंघई आवास पर किया गया। जंघई मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, जंघई शक्ति केंद्र संयोजक मनीष जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष अरुण दुबे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजा मौर्य, व्यापार मंडल जंघई के अध्यक्ष बबलू इलाहाबादी, भाजपा मंडल मंत्री मनोज दुबे, मंडल मंत्री मनोज मौर्य, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री अमित गुप्ता, पिलखिनी शक्ति केंद्र संयोजक अजीत मिश्रा रिंकू, राजेश प्रताप राजू सिंह, शैलेश पाठक, बबलू सिंह, सुनील जायसवाल मास्टर एवं अन्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पूनम पटेल का स्वागत अभिनंदन करते हुए भारतीय जनता पार्टी एवं प्रदेश एवं केंद्र सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाने हेतु विचार विमर्श किया। स्वागत अभिनंदन के बाद लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम सभा में घर-घर भ्रमण भी किया गया।