उतरांव। उतरांव थाने पर श्री राम रामेश्वर शिव धाम  भिउरा में 21 कुंडीय श्री सीताराम महायज्ञ के अवसर पर आयोजित भगवान यज्ञ नारायण की प्रातः कालीन पूजन से पूरा इलाका भक्तिमय में डूब गया है। यहाँ पर 21 कुंडीय महायज्ञ में आस पास के गावों के लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कार्यक्रम में सुबह शाम प्रसाद वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजक विजय गिरि ने बताया  की 21 कुंडीय महायज्ञ में दूसरी टाइम संगीतमयी कथा का कार्यक्रम को सुनने के लिए भीड़ उमड़ रही है। लोग संगीतमयी कथा को सुन अपने को आनंदित होने के साथ भाव विभोर हो रहे हैं।17 अप्रैल को महापूर्णाहुति का कार्यक्रम होगा। 


कार्यक्रम का महाप्रसाद एवं भंडारा 18 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।इसी कड़ी में शनिवार को सुबह यज्ञ नारायण भगवान की प्रातः कालीन पूजा की गयी।तत्पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।यज्ञाचार्य एवं कथा व्यास पंडित मनोज शास्त्री वैदिक मंत्रों के साथ भगवान यज्ञ नारायण की पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। जिससे पूरा इलाका भक्ति मयी हो गया। आचार्य पंडित सुमित तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, इंद्रदेव त्रिपाठी, दंडी स्वामी अशोक उपाध्याय, विमल मिश्रा, धर्मेंद्रर उपाध्याय आदि के द्वारा प्रति दिन पूजन कार्यक्रम के साथ संगीतमयी पाठ का कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। महायज्ञ में पूरे भिउरा के ग्रामीणों के अलावा आसपास के गांवों के और थानाध्यक्ष उतरांव पंकज कुमार त्रिपाठी का सराहनीय योगदान है।