जंघई।भाजपा जंघई मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भदोही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के जंघई मंडल के विभिन्न गांवों में सोमवार को मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता तोगड़िया के नेतृत्व में बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक एवं मतदाताओं से मिलकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों एवं मोदी विकास पत्र के साथ संपर्क अभियान शुरू किया। सरकार की विभिन्न योजनाओं को बताते हुए भदोही लोकसभा प्रत्याशी डॉ विनोद बिंद को मतदान करने हेतु अपील किया गया। महरछा गांव में बूथ अध्यक्ष 224 दूधनाथ मिश्रा एवं रधईपुर महरछा में महेंद्र शुक्ल के परिवार के सदस्यों एवं गांव के विभिन्न लोगों से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।अबकी बार 400 पार, अपना बूथ सबसे मजबूत नारे के साथ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांव गांव जनसंपर्क किया।इस अवसर पर मंडल महामंत्री प्रदीप शर्मा, आशीष शुक्ला, कुलदीप जायसवाल, विकास तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।