जंघई।भाजपा जंघई मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भदोही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के जंघई मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सेक्टर रस्तीपुर के समस्त बूथ अध्यक्ष, नेदुला बूथ अध्यक्ष डॉक्टर साहब, सोरों सेक्टर संयोजक हरिशंकर गोंड सहित सभी बूथ अध्यक्षों से मोदी विकास पत्र के साथ संपर्क करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं को बताते हुए भदोही लोकसभा प्रत्याशी डॉ विनोद बिंद को मतदान करने हेतु अपील किया गया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।अबकी बार 400 पार, अपना बूथ सबसे मजबूत नारे के साथ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांव गांव जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान मंडल महामंत्री प्रदीप शर्मा, मंडल मंत्री मनोज दुबे, मंडल उपाध्यक्ष आरडी सरोज, विवेक उपाध्याय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।