प्रतापपुर विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भाजपा युवा गंगापार नवीन सिंह पटेल का जोरदार स्वागत


प्रतापपुर।प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों बरूणा बाजार, उग्रसेनपुर, खानपुर, बरियारामपुर, नेदुला बाजार, चौका मोड़, वारी, बेला, सराय ममरेज, मनुपुर मे भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नवीन सिंह पटेल का जोरदार स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा किया गया।अपने स्वागत से अभिभूत नवीन पटेल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं सभी कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि आप लोगो के लिए मै हर पल उपलब्ध मिलूँगा एवं जनहित समस्याओं के निराकरण हेतु हर संभव प्रयास करूँगा।





विभिन्न कार्यक्रमों में ब्लॉक प्रमुख प्रतापपुर शैलेश यादव, भाजपा नेता पंडित विजय शर्मा, संजय बनकटा, अपनादल नेता कैप्टन करन सिंह, अवधेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, संदीप गुप्ता,  बालकृष्ण तिवारी, मुन्ना सिंह, राजू सिंह, राजकुमार राजा मौर्या, एडवोकेट कुशलेश दुबे, मनोज दुबे, अंशु सिंह, विशाल राजपूत, आकाश दुबे, राज सोनी, महावीर मिश्रा, शुभम शुक्ला, सत्यम पटेल, आदित्य सोनी, दीपक केसरवानी, अच्छे लाल पटेल, सुमित तिवारी, विनय मिश्रा, अंशुमान शुक्ल, रजत सिंह पंकज दुबे, श्यामधर शर्मा, उदयवीर प्रजापति, लाल पटेल, रुपेश तिवारी, मयंक मिश्रा, स्वेतंक मिश्रा, अभिषेक सिंह, अमन सिंह, अच्छेलाल पटेल, राधे मोहन पांडेय, मनीष दुबे, संतोष शुक्ला, आशीष सिंह, जितेश तिवारी, रोहित मिश्रा, मनोज पांडेय, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।