जंघई। मां विंध्यवासिनी धाम चनेथू शरीफाबाद मंदिर प्रांगण मे नवरात्रि के पावन पर्व पर पूजन, अर्चन, आरती, देवी गीत, मांगलिक गीत, संगीत भजन आरती एवं धार्मिक उत्सव का आयोजन प्रतिदिन किया गया जिसमें प्रतिदिन माता रानी के विविध स्वरुपों की पूजा, अर्चना, आरती भक्तों द्वारा सुबह-शाम किया गया। नवरात्रि के आठवें दिन मंगलवार को महागौरी की पूजा अर्चना की गई। महागौरी की पूजा सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि के बाद साफ और सफेद रंग के वस्त्र धारण करके किया जाता है इसके बाद मां महागौरी की प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध करने के बाद मां महागौरी को सफेद रंग के वस्त्र धारण कराया जाता है इसके बाद माता महागौरी को सफेद फूल अर्पित करके कुमकुम रोली से तिलक लगाया जाता है। मां विंध्यवासिनी मंदिर में मुख्य रूप से नन्हें लाल दुबे, विजय देवी, सुनील कुमार दुबे, पूनम दुबे, परमिल दुबे, प्रतिमा दुबे, सौरभ दुबे, अंश दुबे, कान्हा दुबे, गौरव दुबे, सान्या दुबे, आरुषि दुबे, गौरी दुबे द्वारा पूजन अर्चन आरती किया जाता है।