जंघई। श्री रामचरित मानस का अखण्ड पाठ अनंत काल से होता चला आ रहा है जीवन के मंगल कामना हेतु किया जाने वाला यह पाठ अत्यंत ही शुभ फलदायक है। जीवन में किसी भी शुभ एवं मांगलिक कार्यक्रम के लिए लोग अखण्ड रामायण का पाठ करवाते हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के गुणों का बखान करने वाली श्रीराम चरित मानस अखण्ड पाठ बहुत ही शुभकारी एवं मंगलकारी होता है। इसी क्रम में सेवानिवृत्त प्रवक्ता नागरिक इंटर कॉलेज जंघई कैलाशनाथ शुक्ल के निवास चनेथू शुक्लान में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया जिसमें अतिसुंदर संगीत की धुनों पर मानस के मर्मज्ञों ने अखण्ड रामायण रामचरितमानस पाठ की प्रस्तुति देकर उपस्थित सैकड़ों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अखण्ड रामायण पाठ संपन्न होने पर पूर्णाहुति हवन आरती प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिजनों में कमलाकांत शुक्ल, प्रसिद्ध नारायण शुक्ल, संकठा प्रसाद शुक्ल, इंजीनियर अशोक कुमार शुक्ल, डॉ राजित राम शुक्ल, अभयराज शुक्ल अध्यापक, कृष्णराज शुक्ल लेखाकार, संगम लाल, राजेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, राजेश, संतोष, प्रमोद, राजीव, भोला, हरिश्चंद्र, अवनीश, विशाल, गौरव, ऋषि, आयुष, ऋषभ, सौरभ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।