प्रतापपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा गंगापार जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत उपाध्याय द्वारा हरभानपुर गांव निवासी एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री रुद्र प्रताप सिंह को भदोही लोकसभा चुनाव 2024 हेतु प्रतापपुर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। रुद्र प्रताप सिंह अपने पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों संग प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ विनोद बिंद के समर्थन में प्रत्येक गांव में जनसंपर्क करके भाजपा प्रत्याशी को मतदान करने हेतु प्रचार-प्रसार करेंगे।