जंघई। आरक्षण केंद्र जंघई जंक्शन के कर्मचारियों की मनमानी रवैए के कारण दूर दराज से आरक्षण टिकट लेने आए यात्रियों में आक्रोश व्याप्त है। इस उमस भरी गर्मी एवं चिलचिलाती धूप में यात्री खिड़की पर लाइन लगाकर टिकट लेना चाहते हैं लेकिन बुकिंग क्लर्क खिड़की बंद करके सोने चले जाते हैं। टिकट लेने वालों को बताया जाता है कि सर्वर खराब हो गया जबकि सर्वर सही रहता है। रेलवे कर्मचारियों की मनमानी रवैए से आम नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है लोगों का कहना है स्टेशन अच्छा बनाने से, अधिक ट्रेन चलाने से क्या फायदा जब यात्रियों को टिकट ही नहीं मिलेगा आरक्षण केंद्र पर कर्मचारियों की मनमानी से आम जनमानस में आक्रोश व्याप्त है।