जंघई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में नव मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भीगीदारी सुनिश्चित करने के लिए 'वोटर चेतना महाभियान' का आगाज किया है।बीजेपी का यूपी में वोटर चेतना महाभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के पश्चात वोटर चेतना महाभियान के तहत मतदाता सूची सत्यापन, वाचन तथा अवलोकन का कार्य करना है। 

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्य प्रारम्भ किया गया है जिसमें जिम्मेदार राजनैतिक दल की भूमिका निभाते हुए भाजपा घर-घर जाकर युवाओं को नव मतदाता बनाने के लिए सम्पर्क करेगी भाजपा का विचार है कि शत प्रतिशत मतदान से लोकतंत्र की मजबूती के साथ जवाबदेही भी बढेगी इसलिए भाजपा के पदाधिकारी, नेता तथा एक-एक कार्यकर्ता चुनाव आयोग के दिशा निर्देश में नए मतदाता बनाने, मतदाता सूचियों के संशोधन में सहयोग के साथ शत प्रतिशत मतदान के लिए जनजागरण का कार्य भी करते है और भाजपा की बूथ समिति, सेक्टर समिति तथा पन्ना प्रमुख मतदाता को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने का कार्य भी करते है।


इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी पवांरा मंडल में वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला का आयोजन शनिवार को समर बहादुर सिंह इंटर कॉलेज गरियांव में किया गया।जिसमें मंडल प्रभारी शशि मौर्य, मुख्य वक्ता राजकुमार जायसवाल काजू, जिला कार्यसमिति सदस्य चंद्रमणि तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह, मंडल महामंत्री रमेश प्रताप सिंह, अजय कुमार दुबे, राजकुमार दुबे, पिंटू बाबा चौहान, नागेश्वर स्वर्णकार व मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष व आईटी, सोशल मीडिया उपस्थित रहे।