भदोही गोपीगंज।। माधो रामपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोपीगंज से स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। रैली में सम्मिलित छात्र छात्राओं के द्वारा आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगेे। शिक्षा से देश को सजाएंगे हर बच्चों को पढ़ाएंगे। दीप से दीप जलाएंगे देश को साक्षर बनाएंगे का स्लो गन हाथ मे लेकर लोगों को जागरुक किया गया। रैली में एनआरसीसी माधोरामपुर स्थित समस्त परिषदीय विद्यालय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अध्यापकों एवं अध्ययनरत बालक बालिकाओं ने भाग लिया। रैली ककराही मैदान से होते हुए नई बस्ती, चौबान,माधो रामपुर, काली मोहाल से वापस पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में प्रमुख रूप से संकुल प्रभारी नरेंद्र मिश्रा, पुष्पा अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र श्रीवास्तव, अशोक कुमार,सौरभ मिश्रा, संदीप दुबे,निवेदिता, प्रियंका,एकता के साथ न्याय पंचायत माधोरामपुर के समस्त ग्राम प्रधान एवं विद्यालयों के अध्यापक मौजूद रहे।