जंघई। दीपावली के पावन पर्व पर जन कल्याण सेवा संघ के संस्थापक रोहित ब्राह्मण द्वारा भोगीपुर चौरा माता मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम एक दीपक शहीदों के नाम जिनकी वजह से हम सभी स्वतंत्र होकर दीपावली मना रहे हैं आयोजित किया गया। रोहित ब्राह्मण ने कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि इस दीपावली पर उन्हे याद कर श्रद्धांजली दी जाए। जन कल्याण सेवा संघ यह कार्यक्रम पिछले पांच वर्षो से करता आ रहा है एक दीपक शहीदों के नाम जलाने के बाद 1100 दीपक भोगीपुर गांव के चौरा माता मंदिर पर भी जलाया गया। चौरा माई की पूजा अर्चना कर इस कार्य  का शुभारंभ किया गया।