जंघई‌। हरिप्रताप सिंह पुत्र तिलकधारी सिंह बभनियांव जंघई गांव के निवासी हैं जिनकी उम्र 24 वर्ष है, इनका बोन मैरो ट्रांसप्लांट होना है, अभी इलाज संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस लखनऊ से चल रहा है। अप्लास्टिक एनीमिया नामक बीमारी है, जिसमें बोरो मैरो ट्रांसप्लांट होना है जिसमें डाक्टर ने लगभग 15 लाख रुपए खर्च बताया है। प्रधानमंत्री राहत कोष से 3 लाख एवं मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 2 लाख सहायता राशि मिली है। इनके भाई जो पैसा कमाते हैं वह महिने में 7 बार प्लेटलेट्स चढ़वाने एवं इलाज में खर्च हो जाता है। आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर होने के कारण बोन मैरो ट्रांसप्लांट करवाने में समस्या आ रही है क्योंकि अभी 10 लाख रुपए की व्यवस्था नहीं हो पा रही है जिसके कारण पूरा परिवार, रिश्तेदार, ग्रामीण हैरान परेशान हैं। हरि प्रताप सिंह एवं परिजनों ने लोगों से अपील किया है कि मेरी मदद करें ताकि मेरा आपरेशन हो सके और मैं अपना जीवन सकुशल व्यतीत कर सकूं।