जंघई।नागरिक इंटर कॉलेज जंघई प्रांगण में अतिथि गृह का भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया। आचार्य नित्यानंद शुक्ल, आचार्य पवन कुमार पांडेय, आचार्य पवन कुमार दुबे द्वारा विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण से भूमि पूजन करवाया गया।प्रबंधक परशुराम त्रिपाठी, अध्यक्ष यदुनाथ द्विवेदी, प्रधानाचार्य प्रभाकर मिश्र द्वारा फावड़ा चलाकर अतिथि गृह का शिलान्यास किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य नागरिक पीजी कॉलेज जंघई प्रोफेसर राजीव मालवीय, इंजीनियर भोलानाथ त्रिपाठी, सुरेंद्र पाठक, राजदेव दुबे, रामकृष्ण तिवारी, कौशल किशोर पांडेय, बाबा मिश्र, अभयराज मिश्र, हरिशंकर तिवारी, शशि प्रकाश शुक्ल, राकेश शुक्ला, अनुरेश तिवारी, सीताराम तिवारी, चंद्रमणि तिवारी, देवेंद्र दुबे, शिवधारी दुबे, रामवृक्ष मिश्र, गोपीनाथ पांडेय, आशाराम पांडेय, लल्लन प्रसाद पांडेय, रंगनाथ उपाध्याय, राम अभिलाष पांडेय, सुरेश पांडेय, रामभास्कर तिवारी, मुन्ना पांडेय, उमाशंकर तिवारी, कपिल देव तिवारी, शिव प्रसाद तिवारी, सोनू शुक्ला सहित नागरिक इंटर एवं पीजी कॉलेज जंघई के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।