प्रतापपुर (प्रयागराज)।प्रतापपुर क्षेत्र के मनूपुर भाजपा कार्यालय पर बसपा के पूर्व जिला महासचिव निसार अहमद ने राज्यसभा सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दन व भदोही लोकसभा संयोजक पूर्णमावासी पंकज की उपस्थिति में बुधवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया। इस मौके पर प्रतापपुर विधानसभा प्रभारी सुरेश विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्याम बिहारी पांडेय, मंडल महामंत्री रमेश मौर्य, मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर भाजपा युवा मोर्चा राजा मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।