प्रयागराज:-महेंद्र नाथ पांडेय को के केंद्रीय मंत्री बनाये जाने से खाली प्रदेश अध्यक्ष पद को जल्द ही पूर्वी यूपी के प्रभावशाली व लोकप्रिय नेताओ में शुमार प्रयागराज जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष, वर्तमान मे काशी क्षेत्र के महामंत्री व तीन बार फ़ूलपुर टाउन एरिया के चेयरमैन अमरनाथ यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की पार्टी शीर्ष स्तर पर चर्चा चल रही है। आप को बताते चले बीते लोकसभा चुनाव में भदोही से अमरनाथ यादव टिकट को लेकर चर्चा में थे कुछ राजनीतिक परिस्थितियों के कारण उन्हें टिकट नही मिल सका।मगर भदोही से भाजपा उम्मीदवार रमेश चंद्र बिन्द को पूरा सहयोग किया और पार्टी के जीत के लिए रात दिन एक कर दिया इसी समर्पण को देखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने श्री यादव को प्रोत्साहन स्वरूप प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने का निर्माण लिया है। अगर अमरनाथ यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जात है तो भाजपा समाजवादी पार्टी के मूल वोटर यादवो में भी सेंध लगाने में काफी हद तक सफल हो पायेगी अगर ऐसा होता है तो सामाजवादी पार्टी का अस्तित्व खतरे में हो सकता है। आप को बता दे श्री यादव अपने सादगी के भी जाने जाते है।वो हमेशा छात्रों, किशानो मजदूर,बेरोजगारो के लिए लड़ाई लड़ते आये है जिससे उनकी लोकप्रियता काफी है इसी को भुनाने के लिए बीजेपी की ये बड़ी राजनैतिक चाल भी कहा जा सकता है। हालांकि अभी तक पार्टी के तरफ से कोई आधिकारिक बयान नही आया है।मगर सूत्रों की माने तो अमरनाथ यादव को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना लगभग तय माना जा रहा है। रिपोर्टर:-✍सूर्या यादव मो०-9648440523