यहां चोगे में घूमते हैं ‘ज़िदा भूत’, उनके छूते ही तुरंत हो जाती है मौत इस धरती पर कितने तरह के लोग हैं और कितनी तरह की प्रजातियां है इस बात का हमें कोई अंदाज़ा नहीं है। पशु- पक्षी तो क्या हमें ये तक मालूम नहीं है कि दुनिया कितने तरह के लोग रहते हैं और किन हालातो में रहते हैं। क्योंकि अगर मालूम होता तो हमें इन ‘जिंदा भूतों’ के बारें में भी ज़रुर पता होता। जी हां, आपको ये जानकर हैरानी होगी दुनिया में इंसानों की एक ऐसी भी प्रजाति है जो कि यदि किसी और को छू ले तो उसकी तुरंत मौत हो जाती है। हम यहां बात कर रहे हैं पश्चिमी अफ्रीका में स्थित बेनिन नामक देश की। जहां रहती है इगुनगुन नाम की एक सीक्रेट सोसायटी जिन्हे ‘जिंदा भूत’ के नाम से जाना जाता है। बता दें कि इस प्रजाति के लोग रंग- बिरंगे कपड़े पहने के साथ- साथ लबादा भी ओढ़े रहते हैं। जिससे की लोगो को इनकी पहचान ना हो सके। कहा जाता है कि अगर ये लोग किसी अन्य प्रजाति के लोग को छू भी दे तो न केवल सामने वाले इंसान की मौत होती है बल्कि साथ ही उस इगुनगुन की भी तंत्कालीन मौत हो जाती है। इस प्रजाति के लोगो की अहम भूमिका होती है स्थानिय लोगों के आपस के वाद- विवादों का सुलटारा करना। माना जाता है कि इनके शरीर पर मृत पूर्वज आते हैं और इन विवादों पर फैसला सुनाते हैं। यहां के लोग इनके फैसले को इश्वर का फैसला मानते हैं जिसके कारण इनके द्वारा किए गए फैसले को ही आखरी फैसला माना जाता है। फैसला सुनाते वक्त ये बड़े ही उंचे स्वर व साफ शब्दों में बोलते हैं। बता दें कि इनके साथ हर वक्त कुछ माइंडर रहते हैं जिनके हाथो में हमेशा लाठी रहती है, जिसकी सहायता से वे इगुनगुन और लोगो के बिच दुरी बनाए रख सके, ताकि कोई भी उनसे स्वपर्श ना हो सके वरना दोनों की ही मौत हो जाती है। माइंडर का मुख्य काम होता है लोगों को सचेत व सावधान करने का। इतना ही नहीं बल्कि अगर कहीं ये इगुनगुन रुक कर विश्राम करते हैं तो भी वे लोग उनकी पहरेदारी करते हैं। इनके ग्रुप में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कि इनके आते पर ढोल- नगाड़े बजा कर लोगों को सचेत करते हैं। और इनकी ढ़ोल की थाप पर इगुनगुन डांस भी करते हैं।