शादी के 17 दिन बाद ही पति ने कर दी पत्नी की हत्या, मेहंदी से हाथों पर लिखा था ‘अंजलि’ का नाम, मर्जी के खिलाफ शादी से नाराज था विक्रम ....एक के बाद एक 10 वार करके मौत के घाट उतार दिया..


मध्य प्रदेश के इंदौर ने दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। सात जन्म तक साथ निभाने का वादा करने वाले पति ने अपनी नवविवाहिता पत्नी की हत्या कर दी। उसके हाथ की मेहंदी सूखी भी नही थी, क्योंकि दोनों की अभी 17 दिन पहले ही शादी हुई थी। इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घरवाले इस घटना से हैरान हैं, वे दहशत में है। आरोपी का नाम विक्रम उर्फ विक्की है। विक्की ने अंजलि को करीब 10 बार चाकू से गोदा। उसने अंजलि के गले से लेकर शरीर के कई हिस्से पर लगातार वार किए। उसने खुद को भी चाकू मारे...

वह खुद भी इस घटना में घायल हो गया। लड़की की चीख सुनकर घरवाले कमरे में पहुंचे। उन्होंने देखा तो अंजलि खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी। वहीं विक्की भी घायल था। परिजन दोनों के लेकर अस्पताल गए जहां डॉक्टर्स ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया। वहीं विक्की का अभी इलाज चल रहा है। True story