दुर्गागंज। बैद्यनाथ धाम झारखंड में जलाभिषेक एवं पूजन अर्चन करने हेतु धनऊपुर से कांवरियों का दल शुक्रवार को प्रस्थान किया। आस्था एवं श्रद्धा का मास सावन में कावरियों द्वारा सर्व प्रथम सुल्तानगंज से गंगा स्नान के बाद बाबा का जलाभिषेक करने के लिए जल उठाकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर दर्शन करेंगे।उसके बाद बाबा बासुकीनाथ, राजगीर दर्शन के बाद वापसी में काशी विश्वनाथ वाराणसी दर्शन करके घर के लिए प्रस्थान करेंगे। 

विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ पूजन करते हुए हर हर महादेव के गगनभेदी नारों के साथ भगवा मय कांवरियों ने काफी उत्साह व जोश के साथ घर परिवार गांव के सभी बड़ों का आशीर्वाद स्नेह लेकर प्रस्थान किया।


बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों में दिलीप मिश्रा, दीपक मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, धर्मेंद्र यादव, सूरज तिवारी, विकास दुबे, पवन राजा, राजन प्रजापति, आकाश दुबे आदि लोग शामिल रहे।