जंघई।रामयश शर्मा व्यास के निवास प्रयागपुर, कुढ़वां दुर्गागंज में नव निर्मित शिवालय में भूत भावन आदि देव महादेव शंकर भगवान की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम सोमवार को अन्नभिषेक, जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक एवं नगर भ्रमण के साथ हुआ पूरा गांव हर हर महादेव से गुंजायमान हो उठा। 

आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान से पूजन, अर्चन, हवन पूर्णाहुति एवं प्राण प्रतिष्ठा करवाया गया। इस अवसर पर आर आर शर्मा, सालिक राम शर्मा, डॉ धनंजय शर्मा, जनार्दन शर्मा, श्रीकांत शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, विवेक पाठक, अनुराग शर्मा, गौरव शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।