एसडीएम व बाढ़खण्ड अधिकारी ने कटान स्थलो व बाढ़ प्रभावित क्षैत्रो का जायजा लिया। भगवन्त यादव संबाददाता कुशीनगर जानकारी के अनुसार विगत डेढ़ माह से लगातार बड़ी गण्डक नदी की जलस्तर कम नहीं हो रही कटान स्थलों व बाढ़ प्रभावितक्षैत्रो के गांव महदेवा ,सालिकपुर ,करमहवा ,पनियहवा , ज्वालापुर आदि गावों का एस डी एम खड्डा अरविन्द्र कुमार ने शुक्रवार को बाढ़ खण्ड अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद , नायब तहसीलदार खड्डा डा०रवि कुमार यादव व राजस्व कर्मियों के साथ दौरा कर निरक्षण किया। वही मौजूद कर्मियों को किसानों की खेती व फसलों की हुई बर्बादी की आकलन रिपोर्ट के साथ बाढ़ से जीर्ण शीर्ण हुई सड़कों की मरम्मत हेतु पीडब्लूडी के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द बनवाने का निर्देश दिये। बता दे कि बीते जुलाई महिने में बाल्मीकिनगर बैराज से छोड़े 4 लाख 40 हजार क्युलस पानी छोड़ने के बाद खड्डा क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन गावों में बाढ़ का पानी घुस गया था। जो बड़ी गण्डक नदी में जलस्तर कम होने पर बड़ी गण्डक के किनारे के करीब 3-4 सौ किसानों के 25 सौ एकड़ धान, गन्ना व केला के फसलो के साथ कटान कर नदी में विलिन हो गया। जो अभी भी शाहपुर , बालगोविन्दछपरा , करमहवा ,महदेवा आदि मौजों में कटान जारी है। वही महदेवा गांव के ग्रामीण भी गांव कटने को लेकर भयभीत है। जिसकी सुचना पर पहुंचे एस डी एम खड्डा अरविन्द्र कुमार ने करमहवा , महदेवा , ज्वालापुर के कटान स्थल का दौरा कर मौजूद बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को कटान को रोकने के लिये किये जा रहे प्रयास में तेजी लाने के साथ राजस्व कर्मियों को किसानों की बर्बाद हुई फसल व खेत का आकंलन कर रिपोर्ट जल्द देने का निर्देश दिये। फोटो- महदेवा गांव की टूटी पीच रोड़ का निरिक्षण कर अपने मताहतों से पीडब्लूडी विभाग को रिपोर्ट प्रेषित करने के लिये निर्देश देते एस डी एम अरविन्द्र कुमार व नायब तहसीलदार डा०रवि यादव । महदेवा गांव के समीप हो रही कटान का निरिक्षण करते एस डी एम खड्डा अरविन्द्र कुमार।