लोकेश कुमार बने हरियाणा मीडिया प्रभारी

---जगदूत तथा पोल खोल के पत्रकार हैं लोकेश।

---पीडब्ल्यूएस देवालय-शिक्षालय  महाअभियान से जुड़े हैं लोकेश।

पानीपत, हरियाणा। जगदूत तथा पोल खोल मीडिया से जुड़े हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार लोकेश कुमार को पीडब्ल्यूएस परिवार ने हरियाणा से अपना मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है।

   जानकारी के अनुसार मूलतः सहरसा, बिहार के निवासी लोकेश कुमार विगत अनेकों वर्षों से हरियाणा के पानीपत में ही रहकर मीडिया के बड़े मजबूत स्तम्भ के रूप में स्वयं को स्थापित कर चुके हैं तथा पीडब्ल्यूएस परिवार के देवालय-शिक्षालय महाअभियान से भी जुड़े हैं। पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार लोकेश कुमार को हरियाणा का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। यह जानकारी पीडब्ल्यूएस राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भैरु सिंह राठौड़ ने दी है।

   बता दें कि पीडब्ल्यूएस परिवार  राष्ट्रभक्त हिंदुस्तानी नागरिकों के मात्र 01ईंट 01रु. के योगदान से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या परिक्षेत्र के गोरसरा शुक्ल (बस्ती) में देवालय-शिक्षालय की स्थापना हेतु आगामी श्रीराम नवमी 21 अप्रैल 2021 को भूमिपूजन-शिलान्यास करेगा जिसका उद्देश्य आम जनमानस के बच्चों को एक समान उत्तम शिक्षा के साथ निर्धन बेसहारा परिवार को समुचित सहायता व उनके बच्चों को निःशुल्क उत्तम शिक्षा उपलब्ध कराना है।