लघुकथा समाज काठमांडू, नेपाल; रूसी भारतीय मैत्री संघ दिसा मास्को, रूस और वि. वि. मंडल संचालित कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय अक्कलकुवा महाराष्ट्र, भारत के संयुक्त तत्वावधान में काठमांडू नेपाल में द्वि दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में नागरिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय जंघई जौनपुर में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ गंगेश दीक्षित को शोध लेख प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया और उनको सम्मानित भी किया गया। डॉ गंगेश दीक्षित को उनके हिंदी भाषा शिक्षा,साहित्य व संस्कृति के विकास और उत्थान के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए अंतराष्ट्रीय हिंदी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।इस उपलब्धि के नागरिक महाविद्यालय परिवार एवं समस्त शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है डॉ गंगेश दीक्षित को जानने वाले सभी लोग बधाई दे रहे हैं।