जंघई (प्रयागराज)।प्रतापपुर क्षेत्र के पिलखिनी गाँव आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा में मैहर धाम से पधारी कथा वाचिका अन्नपूर्णा माता ने कहा कि मानव शरीर अच्छे कर्मों से ही मिलता है भगवान ने संसार जीवों के कर्म भोग के लिए बनाया है यह मानव शरीर अच्छे कर्मों से ही मिलता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के व्यक्तित्व के अनेक पहलू हैं। वह मां के सामने रूठने की लीलाएं करने वाले बाल कृष्ण हैं तो अर्जुन को गीता का ज्ञान देने वाले योगेश्वर कृष्ण।इस अवसर कथा आयोजक यजमान प्रधानाध्यापक राजेश मिश्रा, विनोद मिश्रा लोको पायलट, नागेश मिश्रा प्रवक्ता ने सपत्नी व्यास पीठ की आरती उतारी एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण कराया। इस अवसर पर कुलगुरु अखिलेश शुक्ला, केशरी प्रसाद पांडेय, विजय शर्मा, राम शिरोमणि मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा, शुभम मिश्रा, रिंकू मिश्रा, विनोद मिश्रा, साकेत, विनय, विपिन, ईशू, सुमित, अभिनव, सूरज, वत्सल आदि लोग मौजूद रहे।