छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु एबीवीपी संगठन राष्ट्र शक्ति का परिचायक है-आशीष मिश्रा धनूपुर (प्रयागराज)।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 70 वे स्थापना दिवस(राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस) पर श्रीमती जैराजी देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरीपुर मर्रो में सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण के उपरांत संगोष्ठी व वृक्षारोपण का आयोजन हुआ मंगलवार को हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि चंदौली जिला विस्तारक भाजपा आशीष मिश्रा ने कहा कि एबीवीपी संगठन छात्रों से प्रारंभ हुआ, छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु एकत्रित छात्र राष्ट्र शक्ति का परिचायक है। विद्यार्थी परिषद के अनुसार, छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है। विद्यार्थी परिषद का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है।कौशाम्बी जिला के पूर्व संगठन मंत्री सचिन गोस्वामी ने कहा कि स्थापना काल से ही संगठन ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देशव्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है।इस मौके पर पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर तिवारी ने कहा कि वृक्ष हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं जीवों द्वारा छोड़े गए कार्बन डाइ-ऑक्साइड को ये जीवनदायिनी ऑक्सीजन में बदल देते हैं इनकी पत्तियों, छालों एवं जड़ों से हम विभिन्न प्रकार की औषधियां बनाते हैं। इस मौके पर जिला सहसंयोजक शिवकुमार तेजस्वी, नगर विस्तारक हंडिया विपुल,आशीष त्रिपाठी, राजेश शुक्ला, दुर्गेश शुक्ला, अभिषेक तिवारी, गौरव तिवारी, सुधांशु, प्रेम सागर, शुभम प्रधान गोठवा, अरविंद वर्मा, केशव पाठक, मोचन, विक्की, आदि परिषद के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।