जितेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट 9415324259 प्रतापपुर/धनूपुर/प्रयागराज।शीतला सप्तमी के पावन अवसर पर श्री हरिहर धाम कुंदौरा महादेव प्रांगण में आस्था की डूबकी लगाने के लिए क्षेत्र के हजारो लोगों ने शिवजी का जलाभिषेक करते हुए प्रसाद एवं अन्य सामग्रियों के साथ पूजन अर्चन कर पुण्य के भागी बने। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा प्रतापपुर राजकुमार "राजा मौर्या" द्वारा सार्वजनिक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने महाप्रसाद ग्रहण किया। सार्वजनिक भंडारे में विहिप गंगापार जिलाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह, भाजपा युवा मोर्चा गंगापार जिला महामंत्री विमलेश पटेल, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विपेंद्र सिंह, एवीबीपी से आशीष त्रिपाठी, सुमित तिवारी, अनुराग ठाकुर, संजय दुबे, राजू सिंह, परमिल दुबे, सुनील सिंह, जिला मंत्री मुकुंद लाल मौर्य, विधानसभा प्रभारी सुरेश, सांस्कृतिक जिला संयोजक मनोज आचार्य, विकास इलाहाबादी, धनूपुर प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, विनोद मौर्य, रोहित सिंह, रजत सिंह, मनीष केशरवानी, नीरज पाल, अरुण दुबे, मोहित, विजय, राजीव दुबे, सुरेश मौर्य, आदर्श मौर्य, अंशुमान शुक्ल,शैलेष पाठक, बाबा प्रधान सदरेपुर, ओमप्रकाश प्रधान वारी, राजीव दुबे प्रधान बरियावा, संतोष पाठक, मुन्ना तिवारी, अमर सिंह, सुनील मौर्य, त्रिभुवन गौड़, आयुष तिवारी सहित तमाम लोगों ने आस्था के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राजा मौर्या एवं उनके सहयोगियों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।