जंघई (प्रयागराज)।प्रतापपुर के चौका तिराहे पर भारतीय किसान यूनियन(अवध) के पदाधिकारियों की किसान महापंचायत का आयोजन जिलाध्यक्ष प्रयागराज अमरनाथ शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न हुई। जिसमें किसान मजदूर, ग्रामीण की विभिन्न समस्याओं को उठाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रामलोलारख सिंह की ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मौजूद सैकड़ों किसानों एवं पदाधिकारियों को दिया। कहा कि कोई अधिकारी कर्मचारी किसानों की समस्याओं को नहीं सुनता तो किसानों को अपना अधिकार लेना आता है उन्होंने किसानों को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया तथा रसायनिक खाद का प्रयोग न करके बल्कि जैविक तथा गोबर की खादों का प्रयोग करने की अपील किया कार्यक्रम का संचालन पूर्वांचल अध्यक्ष सुरेश चंद मौर्य एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रयागराज अमरनाथ शर्मा ने किया। इस अवसर पर 13 विभिन्न मांगों का प्रार्थना पत्र तहसीलदार हंडिया को सौंपा गया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक मंडल अध्यक्ष हरिश्चंद्र मिश्रा, उमेश प्रताप सिंह, सीताराम पटेल, आरपी सिंह, बाबा शर्मा, रामसनेही पटेल, अमितेश पांडेय, मुन्ना खान, निशा सिंह, बीनू दुबे, रईशा बेगम क्रांति पटेल, रामप्रताप त्रिपाठी, इंद्रमणि पांडेय, शिव देवी, कपूर मिश्रा, राजधारी बिंद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।