धनूपुर(प्रयागराज)।विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल प्रखंड धनूपुर द्वारा गुरूवार शाम को कलना बाजार रामलीला मैदान से विशाल श्रीराम की शोभायात्रा गाजे बाजे, डीजे के साथ निकाली गई।मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष गंगापार सर्वेश मिश्रा, विशिष्ट अतिथि गंगापार उपाध्यक्ष आशीष सिंह, शोभायात्रा के आयोजक धनूपुर प्रखंड अध्यक्ष विहिप दुर्गेश शुक्ला, जिला सहमंत्री राकेश पाठक, विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी हृदय नारायण शुक्ला ने श्रीराम को माल्यार्पण करते हुए आरती उतारी एवं यात्रा जय श्री राम, भारत माता की जय के जयकारे के साथ नृत्य करते हुए पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया।विहिप अध्यक्ष सर्वेश मिश्रा ने कहा कि धर्म के रास्ते पर चलते हुए हिन्दू धर्म एवं समस्त राष्ट्र भक्तों एवं मानव समाज के हितों की रक्षा करना हम सबका नैतिक दायित्व है।विहिप उपाध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त असमाजिक तत्वों से निबटना हमे अच्छी तरह से आता है पहले छेड़ेगें नहीं अगर किसी ने छेड़ा तो छोड़ेगे नहीं।यात्रा में विहिप पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासी बाजार के निवासियों व व्यापारियों ने भाग लिया।इस अवसर पर प्रतापपुर विहिप प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष अशोक दुबे, मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा प्रतापपुर राजा मौर्या, रोहित सिंह, आशुतोष शुक्ला, सुनील त्रिपाठी, संजय पाण्डेय, पंकज शुक्ला, शुभम तिवारी, प्रेमसागर गुप्ता,आशीष साहू, हर्ष पाण्डेय, पवन मिश्र, निहाल, शान्तनु तिवारी शिवकुमार तिवारी (तेजस्वी)जिला सह संयोजक , रामेश्वर तिवारी, सुमित तिवारी ,अनुराग ठाकुर अनुज, रजत, सच्चिदानंद पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अवधेश शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष सूबेदार गुप्ता, धवल त्रिपाठी, अनुराग पांडेय जी, डब्लू दुबे, प्रभात सोनी, अनुपम सिंह, बबलू सिंह, परमिल दुबे, संजय दुबे, अंशुमान शुक्ला,अभिषेक जायसवाल, किशन पाठक, शैलेश पाठक, मनीष जायसवाल,राजेश शुक्ला,जयप्रकाश द्विवेदी राज सोनी, प्रभात सोनी, शुभम शुक्ला, मनीष केसरवानी, रजत सिंह, दिलीप मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।