जंघई।बिरगहीपुर, सेमरी गांव निवासी वैज्ञानिक घनश्याम शुक्ला को जन कल्याण सेवा संघ द्वारा सोमवार को अंगवस्त्रम एवं जन कल्याण सेवा संघ का प्रशस्ति पत्र देकर उनके आवास पर सम्मानित किया गया।जन कल्याण सेवा संघ के संस्थापक रोहित ब्राह्मण ने बताया की ऐसे लोगो को सम्मानित करके हम और हमारी संस्था गौरवान्वित होती है ऐसे लोग हमारे क्षेत्र के गौरव है बता दें कि घनश्याम शुक्ला सदैव सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो मे तन मन धन से समर्पित रहते है।इस अवसर पर पंडित उमेश शुक्ला, विजय मिश्रा, लक्ष्मण मिश्रा, प्रदीप तिवारी, आशीष तिवारी, रोहित पांडेय, प्रत्युश तिवारी, पंडित अभिनव तिवारी, रंजीत तिवारी, वीरू मिश्रा, शुभम शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।