जंघई। सेमरी, कोइलहां गांव में सेठ स्व. झगड़ू राम साहू की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर जन सेवार्थ गरीब असहायों हेतु शव वाहन स्वर्ग रथ का संचालन निस्वार्थ भाव से प्रारंभ किया गया। स्वर्ग रथ संचालक बंशी लाल साहू एवं उनके परिजनों द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अखण्ड रामायण पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया, उपस्थित लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर रोहित गुप्ता, उमाशंकर साहू, सुरेश साहू, सुभाष साहू, रमेश साहू, राजू साहू, राहुल साहू, राजेश साहू, राकेश साहू, सूरज, अखिलेश, मिथलेश एवं अतिथियों में महंत चंद्रमा दास, कृष्ण देव पाठक, राकेश शुक्ल, सुभाष चंद्र मिश्र, बच्चन मिश्रा प्रधान, रतन मिश्र, संतोष सिंह डब्बू, विपुल सिंह, मंगला प्रसाद तिवारी, संदीप शास्त्री, रोहित ब्राह्मण, विजय मिश्रा,  आकाश सिंह, शिवम दुबे गुरुकुल, राम बिहारी मिश्र, अशोक तिवारी, अरुण मिश्रा अनुभव, दीपू उपाध्याय, चंचल दुबे, कार्यक्रम संचालक शैलेश पाठक, दिनेश लाल चंद्र गुप्ता, किशन पाठक, अभिनव तिवारी, पंडित अतुल, रामानंद यादव, पंडित अजय, शिवकुमार, रमाकांत मौर्य, नानहू राम साहू, रामनाथ प्रजापति सहित तमाम लोग मौजूद रहे।