जंघई। क्रीड़ा परिषद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के निर्णयानुसार सत्र 2023-24 की अंतर महाविद्यालयीय क्रास कंट्री महिला पुरुष प्रतियोगिता आयोजन का दायित्व नागरिक पीजी कॉलेज जंघई को दिया गया है। 13 जनवरी को नागरिक पीजी कॉलेज जंघई में आयोजित प्रतियोगिता में प्रातः 7 बजे तक क्रास कंट्री टीम महिला पुरुष अवश्य महाविद्यालय प्रांगण पहुंच जाएं। प्रतियोगिता में प्रविष्टि की अंतिम तिथि 12 जनवरी सांय 5 बजे तक निर्धारित है।यह समस्त जानकारी नागरिक पीजी कॉलेज जंघई के क्रीड़ा अधीक्षक एवं प्रतियोगिता आयोजन सचिव बृजेश कुमार यादव ने दिया है।